Friday, May 25, 2018

Selfish Song: सलमान खान ने 'रेस 3' के लिए चलाई अपनी जादुई कलम तो दीवाने हुए फैंस


इन दिनों रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रेस 3‘ खूब चर्चा में है। बीते दिनों ही फिल्म के कई पोस्टर और ट्रेलर को रिलीज किया है। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त गाना हीरिए रिलीज किया है, इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि कुछ देर पहले ही सलमान खान की इस मच अवेटेड फिल्म ‘रेस 3’ के दूसरे गाने ‘सेल्फिश’ को भी रिलीज किया गया है।
बात की जाए इस गाने की इसके बोल खुद सलमान खान ने ही लिखे है। गाने को आतिफ असलम को सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज से सजाया है। सेल्फिश गाने में जैकलीन कभी सलमान तो कभी बॉबी देओल के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है। इस गाने का लोकेशन, लिरिक्स, कोरियोग्राफी और धुन कमाल के है। इस गाने के रिलीज होते ही सलमान के फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है। आइए नजर डालते है कि आखिर सलमान के फैंस इस गाने को देखने के बाद किस तरह से रिएक्ट कर रहे है?

इस गाने को सलमान ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की रिलीज से पहले ही लिख लिया था। दरअसल ट्यूबलाइट के प्रमोशन के दौरान सलमान इस गाने को गुनगुनाते हुए नजर आए थे।
बात की जाए ‘रेस 3’ की तो इस फिल्म का निर्देशन जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है। रेमो ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म
‘फालतू’ के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘अ फ्लाइंग जट’ जैसी फिल्में बना चुके है। ‘रेस 3’ में सलमान, जैकलीन, बॉबी के साथ-साथ अनिल कपूर, साकिब सलीम, डेजी शाह और फ्रेडी दारुवाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वैसे हम जानना चाहेंगे कि आपको सेल्फिश गाना कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में अपने जवाब जरुर दें।

No comments:

Post a Comment